- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda: अज्ञात वाहन की...
उत्तर प्रदेश
Gonda: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर
Tara Tandi
13 May 2025 8:09 PM IST

x
Gonda गोंडा: उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के थाना क्षेत्र में मंगलवार को गोंडा-बहराइच हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार, खारिहा के ककरा मोहम्मदपुर निवासी प्रेम नाथ (35) पुत्र केदार नाथ और कंछर निवासी हवलदार (45) पुत्र दलपत बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे बिशेश्वरगंज थाना क्षेत्र से कुछ दूर पहुंचे, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्ञान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशेश्वरगंज पहुंचाया. डॉक्टरों ने हवलदार को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रेम नाथ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया.
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है. हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
TagsGonda अज्ञात वाहनटक्कर एक मौतदूसरा गंभीरGonda unknown vehicle collisionone deathother seriousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





