- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda: इटियाथोक में...
उत्तर प्रदेश
Gonda: इटियाथोक में बुजुर्ग की रहस्यमयी मौत, शव गड्ढे से मिला
Admindelhi1
4 Aug 2025 7:34 PM IST

x
गोण्डा: स्थानीय थाना क्षेत्र के गिलौली गांव में एक बुजुर्ग का शव गड्ढे में मिला। मृतक की पहचान 66 वर्षीय रामराज पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। रामराज रविवार शाम करीब 8 बजे घर से निकले थे और देर रात तक घर नहीं लौटे।
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने ट्यूबवेल के पास गड्ढे में शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को गड्ढे से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय के अनुसार, प्रथम दृष्टया लगता है कि बुजुर्ग की मौत पानी में डूबने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। रामराज अविवाहित थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsगोण्डाइटियाथोकबुजुर्गरहस्यमयीमौतशव गड्ढेGondaItiyathokelderlymysteriousdeathdead body pitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





