- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda: घाघरा नदी फिर...
उत्तर प्रदेश
Gonda: घाघरा नदी फिर उफान पर, खतरे के निशान के करीब; सरयू का भी जलस्तर बढ़ा
Harrison
31 July 2025 5:44 PM IST

x
Gonda गोंडा: नवाबगंज में बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिससे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान से सिर्फ 11 सेंटीमीटर दूर है। साकीपुर और दुर्गागंज में कटान शुरू हो गया है जिससे बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राम मिलन यादव जैसे कई ग्रामीणों को घर कटने का डर है। बाढ़ चौकियां खाली हैं और बिजली कटौती से स्थिति और खराब हो गई है।
बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान 11 सेंटीमीटर व सरयू नदी 60 सेंटीमीटर दूर है। ढाई लाख क्यूसेक और छोड़ा गया है, जिससे साकीपुर के चहलावा के साथ दुर्गागंज में भी कटान शुरू हो गई है।
बाणीपुर में बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ रहीं है। बाढ़ का पानी साकीपुर के चहलावा व दुर्गागंज माझा में पुराने सरयू पुल के बगल गन्ने की फसल व परती खेत काट रहा है। साकीपुर के चहलावा निवासी राम मिलन यादव को बाढ़ से घर कटने का भय सता रहा है। उनके घर के सामने लगा बिजली का खंभा नदी में समाहित हो चुका है। कटान का रूख धीरे-धीरे तुलसीपुर माझा की तरफ बढ़ रहा है।
Next Story





