- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda: एक लाख के इनामी...
उत्तर प्रदेश
Gonda: एक लाख के इनामी अपराधी का अंत, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Tara Tandi
20 May 2025 12:37 PM IST

x
Gonda गोंडा: जिले के एसोओजी व उमरीबेगमगंज पुलिस ने मंगलवार की भोर में फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश सोनू पासी उर्फ भूरे को मुठभेड़ में मार गिराया। इसके पहले बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जो एसओ उमरीबेगमगंज नरेंद्र राय को लगी। हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने की वजह से वह बाल बाल बच गए। मारे गए बदमाश ने बीते 24/25 अप्रैल की रात उमरी थाना क्षेत्र के धन्नीपुरवा गांव में डकैती के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने इस में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था जबकि मारा गया बदमाश फरार चल रहा था। आईजी गोरखपुर रेंज ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। मारे गए बदमाश के खिलाफ हत्या व लूट समेत कुल 53 मुकदमें दर्ज थे।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से सोनू पासी उर्फ भूरे घायल हुआ था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू पासी उर्फ भूरे कुल 53 मुकदमें दर्ज थे।
TagsGonda एक लाख इनामी अपराधीपुलिस बड़ी कार्रवाईGonda criminal with a bounty of Rs one lakhpolice takes big actionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





