- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda : फंदे पर लटकता...
उत्तर प्रदेश
Gonda : फंदे पर लटकता मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी
Tara Tandi
24 Jun 2024 10:24 AM GMT
![Gonda : फंदे पर लटकता मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी Gonda : फंदे पर लटकता मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/06/24/3816525-8.webp)
x
Gonda गोंडा : करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के जहंगिरवा गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग का शव सोमवार को बबूल के पेंड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के जहंगिरवा गांव के रहने वाले रामफेरे के पास सिर्फ बेटी है। बेटी का उसने विवाह कर दिया था और उसी के घर पर रहता था। रविवार की शाम को वह अपने गांव आया था। सोमवार को सुबह जब गांव के लोग सो कर उठे तो राम फेरे का शव गोंडा-लखनऊ हाइवे के बगल खेत में लगे बबूल के पेड़ पर धोती के फंदे के सहारे लटक रहा था। राम फेरे का शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने मुताबिक रामफेरे ने खुद फंदे से लटककर अपनी जान दी है लेकिन उसने ऐसा क्यों किया इसका जवाब नहीं मिल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
TagsGonda : फंदे लटकतामिला बुजुर्ग शवबेटी घर रहता मृतकGonda: Elderly body found hangingdeceased lived in daughter's houseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story