- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda: फंदे से लटकता...
उत्तर प्रदेश
Gonda: फंदे से लटकता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
16 Feb 2025 1:54 PM IST

x
Gonda गोंडा । गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर उपाध्याय गांव में रविवार को एक युवती का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर उपाध्याय गांव को रहने वाले प्रेमनारायण पांडेय की पोती पूजा पांडेय (20) का शव रविवार की सुबह घर के अंदर कमरे के छत के कुंडे लटका हुआ पाया गया। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात्रि में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी।
सुबह जब देर तक नहीं उठी तो कमरे के अंदर झांक कर देखा गया। कमरे में पूजा का शव लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे में कुंडे में दुपट्टा के सहारे लटक रहे पूजा के शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना की सूचना पाकर सीओ उमेश्वर प्रभात भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन की। सीओ की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज गोरखपुर से चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsGonda फंदे लटकतामिला युवती शवजांच जुटी पुलिसGonda Dead body of a girl found hanging from a noosepolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





