उत्तर प्रदेश

Gonda: खिरौरा शहबाजपुर रेलवे ट्रैक पर चचेरे भाई-बहन का मिला शव

Admindelhi1
18 Feb 2025 9:15 AM IST
Gonda: खिरौरा शहबाजपुर रेलवे ट्रैक पर चचेरे भाई-बहन का मिला शव
x
"मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान"

गोंडा: जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में खिरौरा शहबाजपुर रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। रेलवे ट्रैक पर चचेरे भाई-बहन के शव पड़े मिले, जिनकी पहचान जैसराज पासवान (28) और निशा पासवान (25) के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रात में घर से निकले, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिले शव

प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय के अनुसार, रविवार रात जैसराज और निशा घर से निकले थे। कुछ देर बाद बलरामपुर से गोंडा की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जैसराज शादीशुदा था, पुलिस कर रही जांच

जैसराज शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रात करीब 2 बजे घटना की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजन भी प्रेम-प्रसंग से जुड़े सवालों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिजनों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

Next Story