उत्तर प्रदेश

Gonda: बदमाशों ने सराफा कारोबारी के घर में डकैती की

Admindelhi1
6 March 2025 1:08 PM IST
Gonda: बदमाशों ने सराफा कारोबारी के घर में डकैती की
x
"असलहों के बल पर लूटपाट"

गोंडा: कौड़िया थाना क्षेत्र के कटुआ नाला चौराहे पर स्थित एक ज्वेलर्स के घर मंगलवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। परिवार को बंधक बनाकर बदमाश 50 हजार रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए।

सराफा कारोबारी रामगोपाल का घर कटुआ नाला चौराहे के पास है, जहां वह सोने-चांदी का कारोबार करते हैं। मंगलवार रात करीब 2 बजे चार बदमाश सीढ़ी लगाकर घर में घुसे। असलहों से लैस बदमाशों ने परिवार को धमकाकर पीटा और बंधक बना लिया।

इसके बाद उन्होंने 50 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के गहने लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश सभी को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए।

रामगोपाल ने शोर मचाकर पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीमें उनकी धरपकड़ में जुटी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Next Story