उत्तर प्रदेश

Gonda: शव ले जा रही एंबुलेंस DCM से भिड़ी, तीन घायल

Admindelhi1
3 May 2025 10:44 AM IST
Gonda: शव ले जा रही एंबुलेंस DCM से भिड़ी, तीन घायल
x
"अफरा-तफरी का माहौल"

गोंडा: करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब लुधियाना से शव लेकर वजीरगंज जा रही एक एंबुलेंस गोनई गोसाईं पुरवा बाबागंज के पास सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस काफी तेज रफ्तार में थी और सामने से आती डीसीएम को देखकर चालक संतुलन खो बैठा, जिससे आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में वजीरगंज निवासी राहुल चौहान, मोहित चौहान और लुधियाना निवासी परमेंद्र सिंह घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Next Story