उत्तर प्रदेश

Gonda: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास

Sanjna Verma
6 July 2024 10:57 AM GMT
Gonda: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास
x
Gonda गोंडा: गोंडा जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को करीब पांच वर्ष पूर्व एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष सश्रम कारावास व 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश (POCSO Act) राजेश नारायण मणि त्रिपाठी ने सुनवाई पूरी करने के बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष सश्रम कारावास व 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
उन्होंने बताया कि जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। घटना के बारे में सिंह ने बताया कि जिले के थाना कोतवाली नगर में वर्ष 2019 में हरि नंदन गुप्ता उर्फ नंदन (25) द्वारा एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का अभियोग दर्ज कराया गया था।
उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी ने किशोरी को बरामद करके चिकित्सीय परीक्षण व Magistrate के समक्ष बयान दर्ज कराया और विवेचना में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अपहरण और दुष्कर्म के अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि विवेचना पूरी होने के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया और शुक्रवार को सुनवाई पूरी होने के बाद उसे सजा सुनाई गयी।
Next Story