- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda: खेत की रखवाली...
उत्तर प्रदेश
Gonda: खेत की रखवाली करने गए युवक की गंडासा मारकर हत्या
Tara Tandi
3 March 2025 2:30 PM IST

x
Gonda गोंडा । देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में रविवार की देर रात खेत की रखवाली करने गए एक युवक को भूमि विवाद की रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से मारकर लहूलुहान कर दिया।
उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान रात में ही युवक की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के महादेवा गांव के मजरे पिपरी सागर के रहने वाले विजय कुमार के मुताबिक रविवार की रात उनका बेटा पवन उर्फ मनोज खेत की रखवाली करने जा रहा था। रास्ते मे पोखरे के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही भोला, आदित्य, संतोष, संजय व देवी प्रसाद ने उसे घेर लिया और लाठी डंडा तथा धारदार हथियार से उसे मारकर लहूलुहान कर दिया।
रात में ही पवन उर्फ मनोज को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गयी। मामले में मृतक के पिता विजय कुमार की तरफ से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गयी है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
TagsGonda खेतरखवाली युवकगंडासा मारकर हत्याGonda fieldguarding youthmurdered with axeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





