- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda: छात्रवृत्ति...
Gonda: छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के परिषदीय विद्यालयों के 247 होनहार छात्रों ने सफलता हासिल की

गोंडा: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के परिषदीय विद्यालयों के 247 होनहार छात्रों ने सफलता हासिल की। इन सफल विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक हर वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह परीक्षा 10 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी, जिसमें कक्षा 8 के छात्रों ने हिस्सा लिया था। शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिससे जिले में हर्ष का माहौल है।
मुजेहना ब्लॉक के 10 छात्रों ने मारी बाजी: मुजेहना ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जिगना बाजार के 10 छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की। चयनित छात्रों में मुस्कान यादव, हिमांशु कुमार, मोहम्मद याकूब, सरफराज, रूमा, प्रीति चौरसिया, सुमन, मनीषा वर्मा, अर्जुन गोस्वामी, गायत्री,
खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने प्रधानाध्यापक यशपाल वर्मा, सहायक अध्यापक मनीष चौहान, अनुदेशक शिवकरन वर्मा, राजेश सिंह और योगेश जायसवाल की सराहना की।
रुपईडीह ब्लॉक के 7 विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति
उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरसहा के 7 छात्रों ने भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की सरस्वती, सोनाली, हरिकृष्णा, अमन, अभिषेक, रूबी, आरती,
इस सफलता पर प्रधानाध्यापक विवेक पाठक और सहायक अध्यापक भास्कर दूबे, आनंद कुमार यादव, प्रधान मालती देवी, एसएमसी अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शुक्ल समेत अन्य शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
पंडरीकृपाल ब्लॉक के सोनबरसा विद्यालय के 5 छात्रों ने रचा इतिहास
पंडरीकृपाल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा के 5 छात्रों ने भी सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सफल छात्र आनंद, विनय कुमार वर्मा, कीर्तिवर्धन, नीलम वर्मा, रीता देवी,
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने परीक्षा में सफल हुए छात्रों को बधाई देते हुए विद्यालयों और शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है। इस परीक्षा में छात्रों की शानदार सफलता से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।





