- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda: 24 वर्षीय शकीना...

गोंडा: शकीना का शव उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में मिला। इटियाथोक पुलिस के अनुसार, मृतका के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शकीना ने करीब डेढ़ साल पहले बलरामपुर जिले के सूर्यदयालपुर निवासी मोहम्मद नसीम से प्रेम विवाह किया था। परिवार इस शादी के खिलाफ था, लेकिन शादी के बाद भी शकीना अपने पति के साथ मायके में ही, बरेली बिश्रामपुर में रह रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत और क्षेत्राधिकारी (सदर) शिल्पा वर्मा मौके पर पहुंचे। साथ ही, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू की।
इटियाथोक थाना अध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतका की मां और पति से पूछताछ कर रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





