- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- राजा भैया की रामकथा:...
राजा भैया की रामकथा: कुंडा में गोल्डनमैन की धांसू एंट्री, देखते रह गए श्रद्धालु

रामकथा में पहुंचे 'गोल्डनमैन ऑफ बिहार'.... कुंडा में राजा भैया द्वारा आयोजित श्रीराम कथा को लेकर एक अलग नजारा देखने को मिल रहा है. बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा सुना रहे हैं. कथा में पहुंचे एक ऐसे शख्स ने लोगों का ध्यान खींचा, जिनकी पहचान ही सोने के गहनों से है. गले में मोटी-मोटी सोने की चेन, हाथों में भारी कड़े, उंगलियों में अंगूठियां और शरीर पर सिर से पांव तक सोना है.. बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले प्रेम सिंह जिन्हें 'गोल्डनमैन ऑफ बिहार' कहा जाता है. वह सवा छह किलो से ज्यादा सोना पहनकर कुंडा पहुंचे. प्रेम सिंह का शौक सिर्फ सोने के गहनों तक सीमित नहीं है. उनके पास एक खास बुलेट बाइक भी है, जिस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी होने की बात कही जाती है. उनकी यह गोल्डन बुलेट भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. #kundapratapgarh #RamKatha #RajaBhaiya #Kunda
— Kishor Joshi (@KishorJoshi02) November 20, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





