उत्तर प्रदेश

एयरपोर्ट पर पकड़ाया 48 लाख का सोना, आरोपी भेजा गया जेल

jantaserishta.com
25 April 2022 5:07 PM IST
एयरपोर्ट पर पकड़ाया 48 लाख का सोना, आरोपी भेजा गया जेल
x

वाराणसी: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शारजाह से आए दो यात्रियों के पास से कस्टम टीम ने 48 लाख रुपये से अधिक का सोना बरामद किया है. दोनों यात्री अपने जूते के तल्ले में सोना छुपाकर शारजाह से वाराणसी पहुंचे थे. वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम टीम के एक्सरे के दौरान पकड़े गए. संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों यात्रियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया.

मिली जानकारी अनुसार, रविवार को शारजाह से वाराणसी आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से वाराणसी पहुंचे यात्रियों की कस्टम टीम की ओर से जांच की जा रही थी. एक्स-रे जांच के दौरान कृष्ण कुमार नामक यात्री के जूते के अंदर सोना रखे होने की जानकारी मिली. कस्टम टीम ने उसे खोलकर देखा तो उसमें से 395.400 ग्राम सोना बरामद हुआ जिसकी कीमत 21.35 लाख बताई गई.
इसी तरह इसी विमान से वाराणसी पहुंचे हरेंद्र प्रसाद नामक यात्री का भी एक्स-रे किया गया. एक्स-रे के दौरान हरेंद्र प्रसाद के जूते में भी सोना रखे होने की जानकारी मिली. कस्टम टीम ने हरेंद्र प्रसाद के जूते से 495.600 ग्राम सोना बरामद किया, बरामद सोने की कीमत 26.76 लाख रुपए बताई गई. दोनों यात्रियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कस्टम टीम की ओर से सोना जब्त कर लिया गया. इसके बाद दोनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story