उत्तर प्रदेश

सोना महंगा, जाने आज के सोना और चांदी के रेट्स

Admin2
20 July 2022 10:21 AM GMT
सोना महंगा,  जाने आज के सोना और चांदी के रेट्स
x
सोने और चांदी में निवेश करने का सही समय है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : लखनऊ में बुधवार को 24 कैरेट सोने का दाम 52,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं, चांदी 58,800 प्रति किलो रही। कानपुर में 24 कैरेट सोना 51,800 जबकि चांदी का भाव 57,350 प्रति किलो पर है। आगरा में 24 कैरेट सोना का भाव 50,400 प्रति 10 ग्राम पर है तो चांदी 55,900 प्रति किलो पर बिक रहा है। मेरठ में 24 कैरेट सोना 52,000 प्रति 10 ग्राम पर है और चांदी 56,900 प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है।

गोरखपुर में 24 कैरेट सोना 52,250 जबकि चांदी का भाव 57,000 प्रति किलो पर है। बरेली की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोना 52,568 जबकि चांदी का भाव 56,800 प्रति किलो पर है। वाराणसी में 24 कैरेट सोना 52,250 जबकि चांदी का भाव 57,300 प्रति किलो पर है। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। अगर आप निवेश के तौर पर सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये सोने और चांदी में निवेश करने का सही समय है
source-hindustan


Next Story