- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- धनतेरस और छोटी दिवाली...
उत्तर प्रदेश
धनतेरस और छोटी दिवाली पर खूब बिका सोना-चांदी, कारोबार पहुंचा 760 करोड़ पार
Rounak Dey
24 Oct 2022 3:39 AM GMT

x
बरेली। छोटी दिवाली पर बाजार गुलजार रहा। सोना-चांदी के आभूषण, वाहन व बर्तन की जमकर बिक्री हुई। शनिवार की तुलना में रविवार को भीड़ कम रही। कई लोगों ने शनिवार तो कई ने रविवार को धनतेरस मनाई। साहूकारा सराफा बाजार में लोग कम आए जबकि आलमगिरीगंज में ग्राहकों की आमद ज्यादा रही। कार बाजार में अधिकांश कारोबार शनिवार को ही हो गया। शहर में 800 कारें धनतेरस पर बिकी हैं। इसके साथ 2000 से अधिक दोपहिया वाहन घरों में पहुंचे। प्रमुख व्यापारियों के अनुसार इस दिवाली करीब 760 करोड़ से अधिक का कारोबार हाेने का अनुमान है। धनतेरस दो दिन होने से सभी क्षेत्र के ग्राहक बंट गए।

Rounak Dey
Next Story