उत्तर प्रदेश

मेरठ में फिर बढ़ गए सोना—चांदी के भाव,ये है सराफा बाजार का मिजाज

Admin4
10 Dec 2022 11:57 AM GMT
मेरठ में फिर बढ़ गए सोना—चांदी के भाव,ये है सराफा बाजार का मिजाज
x
मेरठ। मेरठ में सोना चांदी की कीमतें बढ़ गईं हैं। 24 कैरेट सोने के दाम में आज शनिवार 10 दिसंबर को 240 रुपए प्रति दस ग्राम की वृद्धि हुई वहीं चांदी का दाम 1070 रुपए प्रति ​किलोग्राम तक बढ़ गया है।
सोना चांदी के दामों में तेजी का दोर जारी है। तीन दिन में सोना 550 रुपए प्रति दस ग्राम तक महंगा हो गया है। चांदी के भाव भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। तीन दिन में चांदी 2,550 रुपए प्रति ​किलोग्राम तेज हो गई है।
आज मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 54,280 रुपए प्रति दस ग्राम है। कल शुक्रवार 9 दिसंबर को सोने का भाव 240 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़ा था। उससे पहले भी 40 रुपए की वृद्धि सोने के दाम में हुई थी। मेरठ में आज ​शनिवार को चांदी की कीमत 67,930 रुपए प्रति किलोग्राम है। शुक्रवार 9 दिसंबर को चांदी के दाम में 1,070 रुपये की तेजी आई थी जिसके बाद इसकी कीमत 67,930 रुपए पर पहुंच गई थी। 8 दिसंबर गुरुवार को चांदी के दाम 770 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ गए थे। मेरठ सराफा बाजार में गुरुवार को चांदी का दाम 66,860 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था।
Admin4

Admin4

    Next Story