- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे...

x
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर इतना भयानक हादसा हुआ कि देखने वालों की रूह कांप गई। दिन का उजाला होते ही हाइवे पर लड़की कि सिर कुचली लाश पड़ी हुई मिली। मौके पर पहुंचने वाले लोग लाश को देख सिहर उठे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को उठाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ये मामला कोट दादरी थाना क्षेत्र का है। नोएडा पुलिस को लड़की के आसपास कोई भी वाहन नहीं मिला है। ग्रेटर नोएडा के DCP, अभिषेक वर्मा ने बताया कि आज सुबह थाना दादरी पुलिस को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक महिला के शव की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के हाथ, पैर, सिर में चोट के निशान हैं। मौके से एक बड़े वाहन के टायर के निशान भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि किसी बड़े वाहन से इस महिला की टक्कर हुई है। महिला की शिनाख्त की जा रही है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
वहीं, दूसरी ओर यह चर्चा भी है कि लड़की की हत्या की गई है। हत्या करने के बाद लड़की के शव को ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर फेंक दिया गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट के बारे में जांच की जा रही है। अगर यह लड़की कुछ दिनों पहले लापता हो गई है तो इसकी रिपोर्ट कहीं ना कहीं दर्ज हुई होगी, इस पर भी अभिषेक वर्मा की टीम जांच कर रही है।

Admin4
Next Story