उत्तर प्रदेश

किशोरी का शव एक खेत में पड़ा मिला

Admin4
16 Feb 2023 1:02 PM GMT
किशोरी का शव एक खेत में पड़ा मिला
x
हरदोई। सुपुर्दगी में देने के तीसरे दिन फिर गायब हुई किशोरी का शव एक खेत में पड़ा पाया गया था। इस मामले में पुलिस ने दी गई तहरीर पर उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लेकिन 'अमृत विचार' शुरू से ही ऑनर किलिंग किए जाने की तरफ इशारा कर रहा था। पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से वारदात में ऑनर किलिंग होने का खुलासा करते हुए किशोरी के चाचा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि 5 फरवरी को अरवल थाने के दक्षिणी पुरवा मजरा बानामऊ निवासी कलेक्टर की 17 वर्षीय पुत्री पूजा का शव गांव के बाहर सरसों के खेत में पड़ा हुआ था। उसकी दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया था। इस मामले में बताया गया था कि पूजा का गांव के कमलेश पुत्र राम औतार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 14 जनवरी को कमलेश पूजा को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया था।
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 22 जनवरी को पूजा को बरामद कर लिया और सारी जांच-पड़ताल करने के बाद 30 जनवरी को उसे उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया था। घर वालों के सुपुर्द में किए जाने के तीसरे दिन 1 फरवरी को पूजा फिर गायब हो गई। उसके बाद 5 फरवरी की शाम को उसका शव बरामद किया गया था।
इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर कमलेश,उसके भाई नंदराम, कृष्ण कुमार और गोलू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद से पुलिस मामले के खुलासे के लिए जुट गई। अरवल पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और स्वाट टीम के साथ सारे मामले की गहराई से पड़ताल करने लगी। उसे शुरू से ही दाल में कुछ काला नज़र आ रहा था। हालांकि शुरू से ही मामला ऑनर किलिंग का लग रहा था।
Next Story