- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- एक्सप्रेसवे पर सूटकेस...

x
मथुरा। मथुरा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर को सूटकेस में युवती की लाश मिली। जिसे देख कर साफ लग रहा है कि युवती की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची और सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई। सूटेकस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। उसका कद 5 फीट 2 इंच का है। रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है।

Admin4
Next Story