उत्तर प्रदेश

झाड़ियों में मिला बालिका का शव

Admin4
15 Aug 2023 12:28 PM GMT
झाड़ियों में मिला बालिका का शव
x
वाराणसी। आदमपुर के काशी स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह झाड़ियों में बालिका का शव मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल पर जांच की। आशंका जताई जा रही कि बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंक दिया गया।
काशी स्टेशन के समीप झाड़ियों में सुबह पांच बजे कुछ लोगों ने बालिका का शव देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। आदमपुर थाने की पुलिस फोरेंसिक व डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। लोगों की ओर से दुष्कर्म के बाद बालिका की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल, घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। हर पहलु की जांच के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। चंदौली निवासी परिवार इधर उधर घूम कर अपना जीवन व्यतीत करता है। सोमवार की रात परिवार के लोग काशी स्टेशन के पास सोए थे, साथ में बच्ची भी मौजूद थी। मंगलवार की सुबह परिवार के लोग जगे तो बच्ची गायब थी। परिजन इससे परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद झाड़ियों में बच्ची का शव मिला।
Next Story