उत्तर प्रदेश

लड़कियां, होटल में उत्तेजक दवाओं के साथ 4 लड़कों संग आपत्तिजनक हालत में मिलीं 9 कॉलगर्ल,एक रात का 3 हजार लेती थीं

Rounak Dey
23 Oct 2022 6:01 AM GMT
लड़कियां, होटल में उत्तेजक दवाओं के साथ 4 लड़कों संग आपत्तिजनक हालत में मिलीं 9 कॉलगर्ल,एक रात का 3 हजार लेती थीं
x

बरेली। कोराना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश में देह व्यापार का धंधा जोरों से फल-फूल रहा है। पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर सेक्स रैकेट के इन अवैध कारोबार का भंडाफोड़ कर रही है। आगरा और गाजियाबाद के बाद अब बरेली में पुलिस ने एक बैंकेट हॉल में छापेमारी की, जहां से पुलिस ने 9 कॉलगर्ल के साथ 4 लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, उत्तेजक दवाएं भी बरामद की हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि इस मामले में थाना बारादरी में देह व्यापार अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

होटल की छत पर हुक्का पीती थीं

लड़कियां मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैंक्वेट हॉल विधायक के भाई है। हालांकि, विधायक के भाई का कहना है कि उन्होंने होटल किराए पर दे रखा है, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें, डोहरा मोड़ पर वेदा अवेन्यू बैंक्वेट हॉल की छत पर कई लड़कियां हुक्का पीती नजर आती थीं और सिगरेट के धुंए का छल्ला बनाती थीं। आसपास के लोग कई बार इस पर आपत्ति जता चुके थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि बैंक्वेट हॉल में कई दिनों से सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है।

बंगाल, दिल्ली की 9 लड़कियां, 4 लड़के गिरफ्तार

एसपी अभिषेक वर्मा ने मंगलवार शाम पांच बजे इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा, चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह के साथ बैंक्वेट हॉल में भारी पुलिस टीम और महिला पुलिस कर्मियों के साथ छापा मार दिया। पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल व दिल्ली की 9 लड़कियों को पकड़ा। इसके अलावा हॉल में 4 लड़के भी मिले हैं। इन सभी को बारादरी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके पास से काफी आपत्तिजनक सामग्री, उत्तेजक दवायें मिली हैं। उनके खिलाफ थाना बारादरी में देह व्यापार अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दो से तीन हजार नाइट पर होती थी बुकिंग

पुलिस पूछताछ में पता चला क‍ि लड़क‍ियों को बैंक्‍वेट हॉल में रखा जाता था। ग्राहक सीधे अंदर आता था और लड़की पसंद कर अपने साथ ले जाता था। यही नहीं बैंक्वेट हॉल में भी रूम सर्विस दी जाती थी। दो दिन तक पुलिस ने सिविल ड्रेस में बैंक्वेट हॉल की रेकी के बाद छापा मारा है। दलालों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने जुलाई में ही पश्चिम बंगाल से 7 लड़कियों को बुलाया है। उन्होंने बताया कि इन लड़कियों की बुकिंग दो से तीन हजार रुपए नाइट की होती थी। इसमें आधा हिस्सा लड़की का और आधा दलाल का होता है। लड़कियों के रहने और खाने का जिम्मेदारी भी दलालों की ही थी। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि होटल के कमरों से 9 कालगर्ल और 4 लड़के पकड़े गए हैं।वह होटल से सेक्स रैकेट चलाते थे। देह व्यापार अधिनियम में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story