- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सूटकेस में मिली...

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने निलेश से 5.25 लाख रुपये उधार लिए थे। जिन्हें चुकाने के लिए वह लगातार उस पर दबाव बना रही थी। 28 मई की रात को नीलेश सतेंद्र से मिलने उसके कमरे पर गई थी।
यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में छह दिन पूर्व सड़क किनारे रजवाहे के पास सूटकेस में मिली महिला की लाश की पहचान दिल्ली के मयूर विहार निवासी नीलेश (30 वर्ष) के रूप में हुई है। दिल्ली में किराये पर रहता था कातिल
28 मई को परिजनों द्वारा उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट मयूर विहार थाने में दर्ज की गई थी। पहचान के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में प्रेमी सतेंद्र यादव निवासी गांव रहुटाखेर जिला चित्रकूट को गिरफ्तार किया है। वह वेस्ट दिल्ली के मोहल्ला विनोद नगर में किराए पर रहता था। गला दबाकर की गई थी हत्या सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतका का शव 30 मई को राजवाहे के पास झाड़ियों में अटके सूटकेस से बरामद हुआ था। शव की स्थिति बेहद खराब थी। महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई थी। सीओ ने बताया अब पहचान हो जाने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमिका से प्रेमी ने लिए थे 5.25 लाख रुपये
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने निलेश से 5.25 लाख रुपये उधार लिए थे। जिन्हें चुकाने के लिए वह लगातार उस पर दबाव बना रही थी। 28 मई की रात को नीलेश सतेंद्र से मिलने उसके कमरे पर गई थी। जहां दोनों में विवाद होने के बाद सत्येंद्र ने उसका चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। प्रेमी के पास से मृतक का बैंक पासबुक, आधार व चेक बरामद इसके बाद शव को आसमानी रंग के सूटकेस में बंद कर कर सिर्फ पिलखुवा लाया और यहां सिखेड़ा रजवाहे में उसे ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक निलेश का बैंक पासबुक, एक चेक और आधार कार्ड आदि बरामद किया है।
Tagsसूटकेसप्रेमिकालाशआरोपीआशिकSuitcasegirlfriendcorpseaccusedloverजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





