उत्तर प्रदेश

गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, तो बदला लेने के लिए नए प्रेमी के भतीजे को किया अगवा

Triveni
16 Dec 2022 1:46 PM GMT
गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, तो बदला लेने के लिए नए प्रेमी के भतीजे को किया अगवा
x

फाइल फोटो 

आरोपी ने बताया कि उसकी गल्फ्रेंड ने उससे ब्रेकअप किया और दूसरे लड़के से मोहब्बत करने लगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आरोपी ने बताया कि उसकी गल्फ्रेंड ने उससे ब्रेकअप किया और दूसरे लड़के से मोहब्बत करने लगी। उसे पता चला कि उसके नए प्रेमी का एक छोटा भतीजा है। इसलिए उसने उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका से बदला लेने के लिए अनूठा तरीका अपनाया। उसने अपनी प्रेमिका के नए प्रेमी के मासूम भतीजे को अगवा कर लिया। जब बच्चे के अपहरण का मामला खुला तो हर कोई हैरान हो गया। आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया था। इसका बदला लेने के लिए उसने उसके नए प्रेमी के भतीजे को अगवा कर लिया।
क्या है पूरा वाक्या
दरअसल आगरा में एक बच्चा किडनैप हो गया था। 12 घंटे बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। यह मामला एत्माद्दोला क्षेत्र का है। टेढ़ी बगिया के रहने वाले मुरारी के 5 साल का बेटा पुनीत गुरुवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। जब वह घर में नहीं लौटा तो परिजन उसको ढूंढने के लिए बाहर निकले। उन्हें पता चला कि कछपुरा का रहने वाला युवक भूपेंद्र करीब 6 बजे उनके घर आया था।
इसके बाद से ही पुनीत लापता है। एसपी सिटी ने बताया कि बच्चे की लोकेशन जब मथुरा मिली तो उसे वहां से बरामद किया गया। आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने उससे ब्रेकअप कर लिया था। उसे पता चला कि उसने नए लड़के से प्रेम करना शुरु कर दिया है। जो नया लड़का है उसका एक 5 साल का भतीजा है। उसे टॉफी का लालच देकर उसने अगवा कर लिया ताकि उन दोनों को सबक सिखाया जा सके।


Next Story