- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ग़ाज़ीपुर के...
उत्तर प्रदेश
ग़ाज़ीपुर के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में छात्राओं में हड़कंप मच गया
Sonam
11 Aug 2023 4:53 PM IST

x
गाजीपुर के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा द्वारा अपने साथी छात्राओं की फोटो-वीडियो खींचने और अपने सीनियर छात्र के साथ उनको अश्लील बनाकर भेजने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित छात्राओं को उनकी अश्लील फोटो-विडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। छात्राओं द्वारा कॉलेज प्रशासन से शिकायत के बाद आरोपी छात्र-छात्रा को 6 माह के लिये निलंबित कर दिया गया है।
छात्राओं की अश्लील फोटो-वीडियो प्रसारित करने की घटना सामने आने के बाद होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित छात्राओं में भारी आक्रोश है।
Next Story





