उत्तर प्रदेश

छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Kajal Dubey
10 Aug 2022 11:20 PM IST
छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर
छात्रा से दुष्कर्मकन्नौज जिले में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी उमर्दा स्थित प्राइवेट विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी।
गांव का ही शैलेंद्र उर्फ छोटू और उसके साथी आए दिन स्कूल जाते समय किशोरी पर फब्तियां कसते थे और छेड़छाड़ करते थे। इसका पता चलने पर परिजनों ने किशोरी की पढ़ाई बंद करा दी थी और पुलिस को भी जानकारी दी थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
किशोरी के पिता के मुताबिक मंगलवार की रात लगभग नौ बजे किशोरी लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। उसके पीछे छोटी बहन भी गई थी। कुछ ही दूरी पर गांव के शैलेंद्र उर्फ छोटू ने किशोरी को दबोचकर मुंह दबा दिया और घसीटकर प्राथमिक स्कूल के पास ले गया और दुष्कर्म किया।
कुछ देर बाद घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बुधवार सुबह किशोरी के पिता ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
Next Story