- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चित्रकूट में युवती ने...

x
बड़ी खबर
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के पहाड़ी क्षेत्र में सोमवार को एक युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पहाड़ी थाना अंतर्गत कलवारा खुर्द गांव के रघुवंशीपुर में संतोष की पुत्री किरन (18) सुबह तकरीबन पांच बजे घर से शौच क्रिया के लिए घर से निकली थी। उसने घर के पास ही एक पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती की जनवरी में शादी होने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पहाड़ी थाना अध्यक्ष राम सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
Next Story