उत्तर प्रदेश

देवरिया में युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Admin Delhi 1
20 Feb 2023 9:44 AM GMT
देवरिया में युवती से सामूहिक दुष्कर्म
x

देवरिया: भाटपाररानी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बदहवास हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस प्रकरण में दो व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं।

रेलवे स्टेशन से 50 मीटर दूर एक ढाबा के पास एक युवती बदहवास हालत में मिली। जानकारी पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। भाटपाररानी स्टेशन मास्टर और पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की दशा को देखकर यह लग रहा है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पुलिस युवती को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर देखते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़िता का हालचाल लेने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

क्षेत्राधिकारी नगर यश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि युवती मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। उसके साथ एक युवक भी था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta