उत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों मृत मिली युवती

Admin4
12 July 2023 7:12 AM GMT
संदिग्ध परिस्थितियों मृत मिली युवती
x
पीलीभीत/ बिलसंडा। संदिग्ध परिस्थितियों में क्षेत्र की एक किशोरी की मौत हो गई। दिन भर खुदकुशी तो तमाम तरह के कयास लगाए जाते रहे। मगर पोस्टमार्टम के बाद भी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।
घटना बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौरा खरगपुर की है। यहां के रहने वाले धर्मवीर खेती करते हैं। सोमवार दोपहर को वह अपने खेत पर काम करने चले गए थे। पत्नी सोनी देवी बकरी लेकर खेत में चली गई। घर में 16 वर्षीय पुत्री वर्षा अकेली थी। देर शाम पत्नी घर वापस पहुंची तो चूल्हे पर खाना बन रहा था। पुत्री कहीं दिखाई नहीं दे रही थी। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो पत्नी को अनहोनी की आशंका हुई। वह पुत्री को तलाशती हुई गई तो कमरे की कुंडी भीतर से बंद थी। इस पर पति को भी सूचना देकर खेत से बुला लिया। कुंडी तोड़कर परिजन कमरे में प्रवेश कर गए। इस दौरान वर्षा चारपाई पर बेसुध मिली।
Next Story