- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghazipur : सड़क हादसा,...
उत्तर प्रदेश
Ghazipur : सड़क हादसा, सपा नेता की मां समेत चार की मौत
Saba Naaz
6 July 2025 7:47 PM IST

x
Ghazipur गाजीपुर : जंगीपुर थाना क्षेत्र के बेलवा रसूलपुर कॉटन मिल तिराहा के पास कार और बाइक में टक्कर हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के नसीरपुर बाइक सवार संजीत पाल चंद्र ज्योति और अश्विन पाल और रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के बांसुचक कुंती पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
चंद्र ज्योति सपा नेता की मां थीं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना घायल के परिजनों व स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस घायलों को जिला चिकित्सालय ले गई। जहां डॉक्टरों ने संजीत पाल, चंद्र ज्योति, अश्विन पाल को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि कुंती पाल (35) का इलाज चल रहा था, यहां उसकी भी माैत हो गई।
जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी संजीत पाल शहर कोतवाली के नसीरपुर गांव स्थित अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ता था। सुबह बाइक से संजीत मौसी नसीपुर निवासी चंद्रज्योति पाल, मौसेरी बहन बासुचक निवासी कुंती पाल और भतीजी अस्मिता पाल को लेकर मऊ स्थित वनदेवी पूजा पाठ के लिए गया था। वहां से सभी वापस लौट रहे थे।
Tagsग़ाज़ीपुरसड़कहादसाghazipurroadaccidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





