- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghazipur: लिव-इन...
Ghazipur: लिव-इन रिलेशनशिप विवाद में हत्या का मामला

गाजीपुर: कोतवाली क्षेत्र के बेयपुर देवकली गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना में 25 वर्षीय युवती रिंता यादव की हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने युवती के सिर पर ईंट से प्रहार किया। दोनों कई दिनों से मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार, करीब दस दिन पहले रिंता यादव अपने घर वापस आ गई थी। रविवार को आरोपी राजीव यादव उसे वापस ले जाने आया था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद के चलते आरोपी ने युवती के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।
मृतका के भाई सर्वेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी और मृतका की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी और दोनों मुंबई में साथ रहते थे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई जारी है।





