उत्तर प्रदेश

Ghazipur: दहेज हत्या मामले में पूर्व विधायक का भतीजा गिरफ्तार

Admindelhi1
21 April 2025 12:32 PM IST
Ghazipur: दहेज हत्या मामले में पूर्व विधायक का भतीजा गिरफ्तार
x
"पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तलाश जारी"

गाजीपुर: नंदगंज थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक सुभाष पासी के भतीजे विनीत पासी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार शाम उसकी पत्नी पूनम का शव घर में पंखे से लटका मिला था। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतका के पिता जयराम पासी ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पूनम को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपी पक्ष की ओर से एक लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसकी परिणति उसकी मौत के रूप में हुई। पूनम की शादी वर्ष 2023 में विनीत पासी से हुई थी और दोनों का 11 माह का बेटा भी है।

मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक सुभाष पासी, उनकी पत्नी रीना पासी, मृतका के पति विनीत पासी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोती पासी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85 और दहेज निषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 व 4 के तहत केस दर्ज किया है।

नंदगंज थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उपनिरीक्षक श्याम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने डिहिया गांव में छापेमारी कर विनीत पासी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Next Story