उत्तर प्रदेश

Ghazipur: गंगा में कूदने से चचेरी बहनें डूबीं, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

Admindelhi1
3 May 2025 10:59 AM IST
Ghazipur: गंगा में कूदने से चचेरी बहनें डूबीं, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर
x
"इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में जारी"

गाजीपुर: जिले के सैदपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां दो छात्राओं ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में जारी है।

घटना सैदपुर नगर क्षेत्र के रामकरण सेतु पर बने पुल की है। यहां चंदौली जिले के मोलनापुर गांव की दो चचेरी बहनें, जो बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं थीं, गंगा में कूद गईं। इनमें से 18 वर्षीय सोनी यादव की डूबने से मौत हो गई, जबकि चंचला यादव को समय रहते बाहर निकाल लिया गया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया गया कि दोनों छात्राएं शुक्रवार सुबह प्रैक्टिकल देने के लिए कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। मृतका सोनी, खंडवारी महिला महाविद्यालय, चहानिया चंदौली की छात्रा थी। घटनास्थल से दोनों के गांव की दूरी लगभग 5 किलोमीटर बताई जा रही है।

फिलहाल, घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Next Story