उत्तर प्रदेश

Ghazipur Accident: बैजनाथ धाम से लौट रहे कांवड़ियों को गाजीपुर में बोलेरो ने मारी टक्कर

Bharti Sahu 2
29 July 2024 10:05 AM IST
Ghazipur Accident: बैजनाथ धाम से लौट रहे कांवड़ियों को गाजीपुर में बोलेरो ने मारी टक्कर
x
Ghazipur Accident: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में रविवार रात में को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाबा बैजनाथ धाम से दर्शन पूजन करने के बाद वापस लौट रहे कांवड़ियों को तेज रफ्तार की बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के अमेदा गांव के रहने वाले कुछ बच्चे बैजनाथ धाम में दर्शन पूजन करने के लिए गए थे। बाबा बैजनाथ को जल चढ़ाने के बाद सभी लोग वहां से वापस लौट रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार की बोलेरो ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कुछ कांवरिरे दूर जाकर गिरे जबकि दो लोग बोलेरो के नीचे आ गए और बोलेराे से कुचल जाने के चलते दोनों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान मेरा गांव निवासी 15 वर्षीय आदित्य और 15 वर्षीय कौशल के रूप में हुई है। इसके अलावा विकास, सुंदर और साहिल नामक तीन कांवरिया गंभीर रूप से घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Next Story