उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Admindelhi1
31 March 2025 4:00 PM IST
Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
x

गाजियाबाद: विजयनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट आने से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान महागुणपुरम सोसायटी के रिद्धि ब्लॉक निवासी जगजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। सड़क हादसे की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है।

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार एक युवक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह विजयनगर थानाक्षेत्र में विजयनगर फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

Next Story