- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: होटल से...
Ghaziabad: होटल से अश्लील लाइव स्ट्रीमिंग करते पकड़े गए युवक और युवतियां

गाजियाबाद; नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया स्थित होटल में स्ट्रिपचैट वेबसाइट के जरिए आॅनलाइन अश्लील बातें और न्यूड वीडियो परोसने के धंधे का क्राइम ब्रांच की टीम ने पदार्फाश किया है। एक महीने से खुद को दंपती बताने वाले युवक और युवती अन्य साथियों के साथ आॅनलाइन नग्नता परोसकर वसूली करते पाए गए। क्राइम ब्रांच टीम को होटल के कमरे में युवक और दो युवतियां अर्धनग्न अवस्था में मिलीं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल के कमरे से अश्लील सामग्री, लैपटॉप और मास्क बरामद किए गए हैं।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने बजरिया स्थित होटल महादेव में छापा मारा। जहां एक युवक और दो युवतियां अर्द्धनग्न अवस्था में मिलीं। युवक ने एक को पत्नी और दूसरी युवती को साथी बताया। पकड़े गए आरोपी मोहित निवासी रोजी कॉलोनी विजयनगर ने बताया कि वह स्ट्रिपचैट वेबसाइट से जुड़े हैं और लैपटॉप के जरिए ग्राहकों को आॅनलाइन अश्लील वीडियो और टेलीफोनिक बातचीत कर अपनी साइट का सदस्य बनाते हैं। वीडियो देखने वालों से बैंक खातों में रुपये जमा कराते हैं। सुबह से शाम तक वह लैपटॉप और मोबाइल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर आॅनलाइन अपलोड करते हैं।
वीडियो देखने वाले ग्राहक से 100 रुपये सदस्यता शुल्क की एवज में वसूलते हैं। सदस्यता जारी रखने के लिए एक से दो हजार रुपये तक जमा कराते हैं। पुलिस टीम ने मौके से दो मोबाइल, दो लैपटॉप, दो सेक्स वाइब्रेटर और मास्क बरामद किए हैं। उधर, होटल के संचालक ने बताया कि चार मई को उनके यहां मोहित एक युवती के साथ आया और आर्य समाज मंदिर में शादी करने की बात कही। आईडी के रूप में आर्य समाज मंदिर का शादी का प्रमाणपत्र और आधार कार्ड जमा करने पर कमरा किराये पर दे दिया गया। बताया कि एक माह से अधिक समय तक दोनों उनके होटल में रहे लेकिन उन्हें खुद को दंपती बताने वालों की करतूत की बाबत भनक नहीं लगी।
विदेश से संचालित होती है वेबसाइट: स्ट्रिपचैप नाम की वेबसाइट विदेश से संचालित होती है। वेबसाइट पर एक समय में अनेक युवतियां फर्जी आईडी बनाकर आॅनलाइन रहती हैं। ग्राहक को आकर्षित लगने वाली जिस युवती का भी अश्लील वीडियो देखना होता है, उसके लिए टोकन मनी देनी होती है। टोकन मनी देकर आॅनलाइन युवती की अश्लील वीडियो देख सकते हैं और बातचीत कर सकते हैं।
बैंक खातों की होगी जांच: अश्लील वीडियो बनाकर उसे वेबसाइट पर अपलोड कर इसकी एवज में बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराने के मामले की जांच होगी। एडीसीपी ने बताया कि करीब एक माह तक इन्होंने सैकड़ों लोगों को ग्राहक बनाया है। इनसे वसूली गई धनराशि किसके बैंक खाते में जाती थी, इसकी जांच होगी। इसके साथ ही आर्य समाज मंदिर के शादी प्रमाणपत्र की भी जांच की जाएगी। पकड़े गए आरोपियों से इनके अन्य सदस्यों की बाबत भी पूछताछ की जा रही है।
अन्य होटलों में भी चल रहा है धंधा: क्राइम ब्रांच टीम के अनुसार आॅनलाइन अश्लील वीडियो और वॉयस का धंधा एक अन्य होटल में भी चल रहा है। पकड़े गए एक युवक और दो युवतियों से पूछताछ के बाद उनके बताए स्थान पर छापा मारा गया। हालांकि इससे पूर्व ही दो युवक और एक युवती मौके से भागने में सफल रहे। भागने वाले युवकों की पहचान अनुज त्यागी निवासी पंचशील कॉलोनी लालकुआं थाना वेव सिटी और राज निवासी द्वारिका नई दिल्ली के रूप में हुई है। इनके साथ कमरे में एक युवती के रहने की भी जानकारी मिली है।





