- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद में पांचवीं...
उत्तर प्रदेश
गाजियाबाद में पांचवीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच
SHIDDHANT
2 Aug 2026 10:47 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अगस्त 2026 को नंदग्राम थाना पुलिस को सूचना मिली कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसायटी में रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान हिमिका अग्रवाल, पुत्री राकेश चंदर अग्रवाल के रूप में हुई है। वह सोसायटी की पांचवीं मंजिल पर रहती थीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला ने कथित तौर पर पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले महिला किसी तनाव या परेशानी से गुजर रही थीं या नहीं।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में र खकर की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी। घटना के बाद सोसायटी में रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।
Tagsगाजियाबादनंदग्राम थानाराजनगर एक्सटेंशनमहिला आत्महत्याहिमिका अग्रवालऑफिसर सिटी-2पुलिस जांचउत्तर प्रदेश न्यूजसंदिग्ध मौतगाजियाबाद हादसाGhaziabadNandgram police stationRajnagar Extensionwoman suicideHimika AgarwalOfficer City-2police investigationUttar Pradesh newssuspicious deathGhaziabad accidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





