उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: तस्वीर लेने से रोका तो युवती और परिवार पर हमला

Admindelhi1
19 May 2025 4:10 PM IST
Ghaziabad: तस्वीर लेने से रोका तो युवती और परिवार पर हमला
x
पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।

गाजियाबाद: कविनगर की एक सोसायटी में फोटो खींचने से मना करने पर युवती व उनके परिवार को पीटने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।

गौड़ होम्स निवासी युवती ने बताया कि वह शाम को अपने फ्लैट में जाने के लिए खड़ी थीं। तभी सोसायटी का युवक आया और अश्लील हरकत करते हुए उनकी फोटो खींचने लगा। आपत्ति जताने पर आरोपी ने उनको गालियां दीं। यह बात युवती ने अपनी मां व भाई को बताई। भाई ने इस बारे में युवक से पूछा तो वह उग्र हो गया। उसने चार-पांच अन्य लोगों को बुलाकर मारपीट की। इस बारे में एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।

Next Story