- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: पत्नी को...
Ghaziabad: पत्नी को पॉर्न एक्ट में जबरन उतारा, सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

गाजियाबाद: कमाई के लिए वेबसाइट के जरिये अश्लीलता का कारोबार करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए गाजियाबाद साइबर थाना पुलिस ने दो युवतियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।
एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि मुखबिर ने साइबर क्राइम थाने में सूचना दी कि बजरिया के होटल महादेव में कमरा किराये पर लेकर स्ट्रिपचैट वेबसाइट के जरिये वीडियो कॉल पर अश्लील कृत्य किया जाता है। इसके बदले में लोगों से रकम वसूली जाती है। सूचना पर पुलिस टीम होटल पहुंची। वहां पता चला कि विजयनगर की रोजी कॉलोनी निवासी मोहित और उसकी पत्नी ने कमरा नंबर-107 बुक कराया है। कमरे के बाहर मिले मोहित ने पूछताछ में बताया कि वह पंचशील कॉलोनी निवासी अनुज त्यागी और द्वारका दिल्ली निवासी राज के साथ मिलकर अश्लीलता का धंधा कर रहा है। वह स्ट्रिपचैट वेबसाइट पर लड़कियों की आईडी बनाते हैं। इसके बाद वीडियो कॉल पर लड़कियों से अश्लील कृत्य कराते हैं। लोगों को अश्लील कृत्य का प्रलोभन देते हैं। इसके बदले में रकम ट्रांसफर कराते हैं। कमरे से दो लैपटॉप, दो मोबाइल, मास्क और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। मोहित, उसकी पत्नी और एक अन्य लड़की को पकड़ा गया है।
छह माह से धंधा कर रहे: एडीसीपी ने बताया कि पुलिस से पकड़े जाने के डर से आरोपी होटलों में कमरा बुक कराते थे। इसके लिए वह असली आईडी रिसेप्शन पर जमा कराते थे और रजिस्टर में एंट्री भी करते थे। किसी को शक न हो, इसके लिए होटल बदलते रहते थे। आरोपी करीब छह महीनों से इस गोरखधंधे से जुड़े हुए थे। एडीसीपी ने बताया कि मोहित और दोनों लड़कियों के साथ अनुज त्यागी, राज और दीक्षा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार अनुज, राज और दीक्षा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है





