- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: जातिसूचक...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर सब्जी विक्रेता व उनके परिवार को पीटा
Admindelhi1
31 March 2025 3:58 PM IST

x
"पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की"
गाजियाबाद: सिहानी गेट थाना क्षेत्र में पुराने बस अड्डे के पास सब्जी विक्रेता पवन साध्या, उनके पिता व भाई की पिटाई कर दी गई। उनको जातिसूचक शब्द भी कहे गए। मामले में सिहानीगेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
पवन ने बताया कि 27 मार्च को वह मंडी में अपनी दुकान पर थे। तभी एक युवक आया और सब्जी का भाव पूछने लगा। इसके बाद उसने गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्द कहकर जल्दी मालदार होने की बात कहकर धमकी देने लगा। वहां से जाने के बाद कुछ देर बाद अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आया और उनके, उनके पिता व भाई के साथ लोहे की रॉड से पीटा। सभी लोग इसमें बुरी तरह घायल हो गए। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि आरोपी पक्ष को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
Tagsगाजियाबादसिहानी गेट थाना क्षेत्रजातिसूचकशब्दप्रयोगसब्जी विक्रेतापरिवारपीटाGhaziabadSihani Gate police station areacaste indicatorwordexperimentvegetable sellerfamilybeatenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





