उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: यूपी पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षाएं पांच जून से होंगी

Admindelhi1
28 May 2025 5:52 PM IST
Ghaziabad: यूपी पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षाएं पांच जून से होंगी
x

गाजियाबाद: यूपी पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षाएं पांच जून से शुरू होंगी और 12 जून तक चलेंगी। 13 से 15 जून तक प्रश्न उत्तर विकल्प व उत्तर कुंजी मिलान व आपत्तियों को प्राप्त कर उनमें सुधार किया जाएगा। इसके बाद 21 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा और मेरिट के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. जानबेग लोनी ने बताया कि श्रेणी अ, इ, उ, ऊ, ए1, ए2, ऋ, ॠ, ऌ, क, ङ, छ की परीक्षा पांच जून से शुरू होंगी। सात जून को राजपत्रित और 13 जून को आरक्षित दिवस का अवकाश है।

उधर, परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद छात्रों ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। हालांकि, अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होने की बात अधिकारिक स्तर पर कही जा रही है।

Next Story