उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: 16 मोबाइल फोन के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

Admindelhi1
14 Jun 2025 12:02 PM IST
Ghaziabad: 16 मोबाइल फोन के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
x

गाजियाबाद: नगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी और छिनैती के 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अय्यूब (23) और शहनवाज (22) निवासी बाजीगरान डासना थाना वेव सिटी बताए हैं।

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक दोस्त हैं, इन्होंने विजयनगर से पहले बाइक चोरी की और नंबर प्लेट बदलकर उससे मोबाइल, पर्स झपटते थे। नवयुग मार्किट, नया बस अड्डा, शहीद स्थल, मैट्रो स्टेशन जैसे व्यस्तम रास्तों पर छिनैती और मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। दोनों को रामलीला मैदान गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। दोनों से 16 मोबाइल, बाइक और दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

Next Story