- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: पुलिस...
Ghaziabad: पुलिस मुठभेड़ में दो बैटरी चोर बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद: घरों के बाहर और कार्यालयों में खड़ी गाड़ियों से बैटरी चोरी करने वालों के साथ सिहानी गेट पुलिस की मंगलवार की रात मुठभेड़ हो गई। चोरी की स्कूटी पर सवार एक बदमाश आशु उर्फ आसमोहम्मद निवासी गौतमबुद्धनगर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए दोनों बदमाशों से चोरी की 24 बैटरी बरामद की गई हैं।
एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की देर शाम सिहानी गेट पुलिस डीपीएस कट पर बेरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर स्कूटी सवारों ने टीम पर फायर झोक दिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल और उसके साथी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में घायल ने अपना नाम आशु उर्फ आसमोहम्मद निवासी मोहल्ला मेवातियां दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर और उसके साथी ने प्रमोद निवासी ब्रिज विहार थाना मुरादनगर बताया। आसमोहम्मद के खिलाफ मसूरी में छह, इंदिरापुरम में पांच, धौलाना में दो, फेज थर्ड नोएडा, अमरोहा और सिहानी गेट सहित 18 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि प्रमोद के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह एनसीआर क्षेत्र में गाड़ियों से बैटरी चोरी करते हैं। दोनों की निशानदेही पर 24 बैटरी बरामद की गई हैं।





