उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: पुलवामा शहीदों को रिवर हाइट्स सोसाइटी में कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि

Admindelhi1
15 Feb 2025 8:30 AM IST
Ghaziabad: पुलवामा शहीदों को रिवर हाइट्स सोसाइटी में कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि
x

गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन स्थित रिवर हाइट्स सोसाइटी में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुबोध त्यागी के नेतृत्व में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासियों ने भाग लिया।

कैंडल मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने देश के शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान ‘अमर रहे शहीद’, ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से माहौल गूंज उठा।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुबोध त्यागी एवं पी टी आई के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत त्यागी ने कहा, "पुलवामा के शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। हम सबको उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करनी चाहिए और उनकी कुर्बानी से प्रेरणा लेनी चाहिए।"

इस श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

रिवर हाइट्स सोसाइटी का यह आयोजन न केवल शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक प्रयास था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि देशवासी आज भी अपने वीर सैनिकों के बलिदान को नहीं भूले हैं।

Next Story