उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: आतंकवाद के विरुद्ध हर्ष अस्पताल में प्रज्वलित हुई एकजुटता की मशाल

Admindelhi1
25 April 2025 8:19 AM IST
Ghaziabad: आतंकवाद के विरुद्ध हर्ष अस्पताल में प्रज्वलित हुई एकजुटता की मशाल
x
देशवासियों से एकजुट होने की अपील

गाजियाबाद: हर्ष अस्पताल के चेयरमैन और वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. ब्रजपाल सिंह त्यागी (बी.पी. त्यागी) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के विरोध में अस्पताल परिसर में समस्त स्टाफ के साथ मिलकर मशाल जलाकर विरोध दर्ज किया। इस हमले में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने निर्मम हत्याएं कीं, जिनकी स्मृति में डॉ. त्यागी ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. बी.पी. त्यागी ने कहा कि यह हम सभी का नैतिक दायित्व है कि हम ऐसे जघन्य अपराधों के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करें और पीड़ित परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करें। उन्होंने भारत सरकार से अपेक्षा की कि वह इस अपराध पर कठोरतम कार्रवाई करें और जनता से आह्वान किया कि वे सरकार के हर निर्णय में सहयोग करने का काम करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विरोध शांतिपूर्ण होना चाहिए, कहीं कोई जुलूस, प्रदर्शन या यातायात अवरोध नहीं किया जाना है। केवल संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनकर विरोध दर्ज किया जाएगा।IMG-20250425-WA0014

डॉ. बी.पी. त्यागी ने कहा आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, यह मानवता के खिलाफ युद्ध है। हमें अपने आसपास के लोगों को सतर्क करना होगा और एक स्वर में इसका विरोध करना होगा।

Next Story