उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी को टक्कर मारी

Admindelhi1
15 July 2025 12:15 PM IST
Ghaziabad: बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी को टक्कर मारी
x
"फिर इंदिरापुरम में कारोबारी से कि सीधी टक्कर"

गाजियाबाद: थानाक्षेत्र के कनावनी पुस्ता इलाके में सोमवार देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे किराना व्यापारी से तीन बाइक सवार ने लूटपाट कर ली। सिद्धार्थ विहार निवासी प्रवेश वर्मा की कनावनी में ही किराना की दुकान है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास मौजूद बैग में करीब तीन-चार लाख रुपये की नकदी रखी थी। उनके साथ दुकान का एक अन्य कर्मचारी भी था। कनावनी पुस्ता के पास पीछे से तीन बाइक सवार आए और उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया।

इसके बाद नकदी से भरा बैग लूटकर भाग गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव भी पहुंचे और पीड़ित से बातचीत कर मौका मुआयना किया। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, थाना पुलिस व एसओजी की टीम भी छानबीन में जुटी है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Next Story