- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: गेमिंग ऐप...
Ghaziabad: गेमिंग ऐप से 1 करोड़ की ठगी, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद: रीयल-11 गेमिंग एप के भुगतान प्रक्रिया (पेमेंट गेटवे) को हैक कर एक करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले पिता-पुत्र सहित तीन बदमाशों को साइबर क्राइम टीम ने बाराबंकी से गिरफ्तार कर लिया है। इनके खातों में 25 लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं। टीम ने तीनों से पांच चेक बुक, 10 पासबुक, छह एटीएम, दो मोबाइल व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि देशराज (54) निवासी कुतलूपुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी अपने बेटे आकाश(19) आनंद और रजनीश व बेटे के दोस्त अभिषेक कुमार (24) के साथ साइबर ठगी करता था। यह अंतरराज्यीय गिरोह है। साइबर टीम ने देशराज उसके बेटे आकाश और बेटे के दोस्त अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।
अभिषेक आईआईटी पास आउट है। पूछताछ में आरोपी देशराज ने बताया कि उनका एक बेटा रजनीश काफी दिनों से तमिलनाडु में रहता है, जबकि दूसरा बेटा आनंद झारखंड में रहकर साइबर ठगी करते हैं। वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रीयल-11 गेमिंग एप का पेमेंट गेटवे हैक कर धनराशि ट्रांसफर कर लेते थे। ऐसे में करीब छह माह में इन्होंने एक करोड़ एक लाख 14 हजार 095 रुपये के भुगतान की ठगी रीयल-11 गेमिंग एप का पेमेंट गेटवे हैक कर साइबर ठगी की। एसीपी ने बताया कि आनंद झारखंड की जेल में बंद है। जबकि रजनीश को गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी गई है। बताया कि रीयल-11 गेमिंग एप के मालिक अमित यादव ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ एक करोड़ से अधिक ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का मुकदमा नवंबर 2024 में साइबर थाने में दर्ज कराया था। इसके बाद टीम को साइबर अपराध करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है।
ऐसे करते थे एप से धनराशि ट्रांसफर: रजनीश और आनंद ने ग्रामीणों के बैंक खाते खुलवाए और अपने-अपने मोबाइल नंबर से रीयल-11 गेमिंग एप में यूजर आईडी बनाकर एप के वालेट में कुछ पैसा जमा करते थे। दोनों बेटे अपने साथियों के साथ मिलकर प्लेटफार्म पेमेंट गेटवे के साफ्टवेयर में एपीआई के माध्यम से एप को हैक कर लेते थे। इससे गेमिंग एप पर आने वाला भुगतान रीयल-11 के खातों में दशार्या जाता था और भुगतान उनकी यूजर आईडी के माध्यम से जुड़े बैंक खातों में आता था। लेन-देन में हेराफेरी कर गेमिंग एप के वालेट से लिंक बैंक खातों के माध्यम से निकाल लेते थे। रीयल-11 गेमिंग एप के एक करोड़ एक लाख 14 हजार 095 रुपये के भुगतान खुलवाए गए बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं।





