- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: मकान का...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के आभूषण, नकदी चोरी लेकर फरार
Admindelhi1
31 March 2025 3:33 PM IST

x
"मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज"
गाजियाबाद: नेहरूनगर थर्ड में दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के आभूषण, नकदी चोरी कर ले गए। घटना को चोरों ने तब अंजाम दिया जब पति पत्नी अपने बेटे के साथ स्कूल गए हुए थे। मामले में पुलिस ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिवम गोयल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ 27 मार्च को दिन में 12 बजे के बाद बेटे के दाखिले के लिए जानकारी करने स्कूल गए थे। एक बजे के आसपास जब वह लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था और चोर अंदर अलमारी, सेफ में रखे लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। आसपास लगे सीसीटीवी भी उन्होंने देखे। पड़ोसियों से भी इस बारे में बात की, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चला। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए प्रयास किया जा रहा है।
Tagsगाजियाबादनेहरूनगर थर्डमकानतालातोड़करचोर लाखोंआभूषणनकदीचोरीफरारGhaziabadNehrunagar Thirdhouselockbreakingthief steals lakhsjewellerycashabscondedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





