उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: शादी में पहुंची महिला के गले से चोर ने झपटा मंगलसूत्र

Admindelhi1
14 May 2025 7:18 PM IST
Ghaziabad: शादी में पहुंची महिला के गले से चोर ने झपटा मंगलसूत्र
x

गाजियाबाद: सिहानी गेट क्षेत्र के लोहियानगर में समारोह से दावत खाकर लौट रही महिला के गले से झपटा मारकर बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र तोड़कर ले गए। महिला के साथ उनके पति और जेठ ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने पर सफल रहे। पीड़िता के पति ने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सिंटूपाल निवासी मवई विजयनगर के मुताबिक आठ मई को वह अपनी पत्नी प्रीति पाल, भाई जयवीर पाल, भाभी मंजू पाल और बच्चों के साथ लोहियानगर स्थित एक विवाह मंडप में आए थे। खाना खाकर जब सभी लोग घर लौटने लगे तो सड़क पर कार का इंतजार करने लगे। इसी दौरान दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रीति पाल के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और भाग गए। पति और जेठ ने शोर मचाकर बाइक सवारों का पीछा लिया, लेकिन वह भागने में सफल रहे। बताया कि सिंटू पाल की तहरीर पर बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story